स्टार्टअप के लिए सरकार भी करती है फंडिंग, जानें पूरी बात

स्टार्टअप
[email protected] । May 16 2017 11:43AM

प्रभासाक्षी के लोकप्रिय कॉलम ''आर्थिक विशेषज्ञ की सलाह'' में इस सप्ताह जानिये स्टार्टअप के लिए फंडिंग, मसाला बांड, आयकर रिटर्न, उपहार पर कर और होम लोन संबंधी पाठकों के प्रश्नों के उत्तर।

पाठकों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे हैं द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक व कंपनी सचिव श्री बी.जे. माहेश्वरी जी। श्री माहेश्वरी पिछले 33 वर्षों से कंपनी कानून मामलों, कर (प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष) आदि मामलों को देखते रहे हैं। यदि आपके मन में भी आर्थिक विषयों से जुड़े प्रश्न हों तो उन्हें [email protected] पर भेज सकते हैं। प्रभासाक्षी के लोकप्रिय कॉलम 'आर्थिक विशेषज्ञ की सलाह' में इस सप्ताह जानिये स्टार्टअप के लिए फंडिंग, मसाला बांड, आयकर रिटर्न, उपहार पर कर और होम लोन संबंधी पाठकों के प्रश्नों के उत्तर।

प्रश्न-1. मैं एक छात्रा हूँ और यह जानना चाहती हूँ कि मसाला बांड क्या होते हैं और इनके माध्यम से धन कैसे जुटाया जा सकता है?

उत्तर- मसाला बांड भारत के बाहर इश्यु किये जाते हैं इन्हें इंडियन रुपये में इश्यु किया जाता है। विदेश में इसे लोगों को बेचकर रुपये इकट्ठे किये जाते हैं।

प्रश्न-2. स्टार्टअप के लिए क्या केंद्र और राज्य सरकारें फंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराती हैं? इसके लिए कहाँ संपर्क करना होगा?

उत्तर- सरकारें फंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराती हैं, आप उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय में संपर्क करें या www.startupindia.gov.in/ पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

प्रश्न-3. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या अब भी चल रही है? इस योजना के तहत कितना ऋण मिल सकता है?

उत्तर- मुद्रा योजना अब भी चल रही है, इस योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। इसमें तीन तरह की योजनाएं हैं जिसमें अलग-अलग लोन की पात्रता है। लोन योजनाओं के नाम शिशु, किशोर व तरूण हैं।

प्रश्न-4. एसबीआई ने होम लोन पर ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है क्या यह वर्तमान उपभोक्ताओं पर भी लागू होगा?

उत्तर- घटी ब्याज दरें वर्तमान उपभोक्तओं पर भी लागू होंगी। जिन उपभोक्ताओं ने फलेक्सी दरों पर लोन लिया है उनकी भी ब्याज दरों में कमी होगी।

प्रश्न-5. हमारे गांव में किसानों को भी आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिले हैं जिसमें नोटबंदी के दौरान जमा करायी गयी रकम का ब्यौरा मांगा गया है जबकि सरकार कहती है कि कृषि आय पर कोई कर नहीं है फिर इस तरह का नोटिस क्यों?

उत्तर- कृषि आय पर कोई कर नहीं है लेकिन आयकर विभाग इस पर जानकारी ले सकता है और आपको इसका जवाब देना होगा।

प्रश्न-6. क्या आयकर रिटर्न में सभी लॉकरों की भी जानकारी देनी पड़ती है?

उत्तर- आयकर रिटर्न में लॉकरों की जानकारी नहीं देनी होती है।


प्रश्न-7. जीएसटीएन पर करदाताओं के पंजीकरण का काम अभी भी रुका हुआ है सरकार इसको कब से चालू करेगी?

उत्तर- हम इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न-8. हाल ही में मेरा विवाह संपन्न हुआ। क्या इस दौरान मुझे जो भी नकद राशि उपहार में मिली उसे मेरी आय माना जाएगा?

उत्तर- Gift from Relatives upto 50 हजार तक की लिमिट है। रिश्तेदार का अर्थ है- पति, पत्नी, भाई, बहन, दादा-दादी और नाना-नानी। विवाह के समय पर मिले उपहार पर कोई टैक्स नहीं पर वह इन रिश्तेदारों से मिली हों जो बताये गये हैं। इसकी कोई लिमिट भी नहीं है।


प्रश्न-9. सरकार ने पोस्ट आफिस से पासपोर्ट बनवाने की सुविधा शुरू करने की बात कही थी क्या यह सेवा शुरू हो चुकी है?

उत्तर- यह सेवा मार्च 2017 से शुरू हो गयी है। सरकार की दो पायलट प्रोजेक्ट मैसूर, दाहोद (गुजरात) में शुरू किये गये हैं। कुल मिलाकर ऐसे 56 पोस्ट आफिस शुरू करने की योजना है।

प्रश्न-10. पेट्रोल और डीजल पर कौन-कौन से टैक्स लगते हैं और इसमें से कौन-कौन सा टैक्स राज्य और केंद्र सरकार को जाता है?

उत्तर- पेट्रोल और डीजल पर निम्न टैक्स लगते हैं-

टैक्स      -        राज्य       -   केंद्र

Excise Duty    -                Yes

Vat                    Yes            -

Entry Tax        Yes            -

Pollution Cess  Yes        - 

 

नोटः कर से जुड़े हर मामले चूँकि भिन्न प्रकार के होते हैं इसलिए संभव है यहाँ दी गयी जानकारी आपके मामले में सटीक नहीं हो इसलिए अपने विशेषज्ञ की सलाह भी ले लें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़