शनि जयंति पर इस बार बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस तरह चमकेगी किस्मत

shani-puja-vidhi-on-shani-jayanti
कमल सिंघी । May 30 2019 1:45PM

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शनि जयंति एवं सोमवती अमावस्या का एक ही दिन होने का शुभ संयोग 149 वर्षों बाद बना है। इससे पहले 30 मई 1870 को ऐसा ही दुर्लभ योग मना था। इस दिन भी शनि जयंती और सोमवती अमावस्या एक ही दिन थी।

आने वाले माह जून की 3 तारीख का दिन काफी महत्वपूर्ण है। वर्षों बाद इस दिन एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। 3 जून सोमवार को शनि जयंति एवं सोमवती अमावस्या दोनों ही एक साथ आ रही हैं। इस दिन कई राशि वालों की किस्मत चमकेगी तो कइयों को इस दिन विशेष उपाय करने होंगे। इस दिन शनि के केतु के साथ गोचर में शनि जयंति और सोमवती अमावस्या एक साथ होगी। इसी दिन स्नान का पर्व भी है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो शनि जयंति एवं सोमवती अमावस्या का एक ही दिन होने का शुभ संयोग 149 वर्षों बाद बना है। इससे पहले 30 मई 1870 को ऐसा ही दुर्लभ योग मना था। इस दिन भी शनि जयंती और सोमवती अमावस्या एक ही दिन थी।

इसे भी पढ़ें: शनि अमावस्या भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष दिन 

शनि जयंति का रहता है विशेष महत्व

शनि जयंति का विषेष महत्व रहता है। शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर सूर्य और छाया के पुत्र शनि देव का जन्म हुआ था। भगवान शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि जयंती पर विशेष पूजा करनी चाहिए। भगवान शनि देव जब आपकी राशि में साढ़े साती पर रहें तब शनि जयंति के दिन शनि देव को तेल अर्पण कर उनसे प्रार्थना करनी चाहिए। शनि देव की कृपा दृष्टि आप पर जरूर बनेगी। इस शनि जयंती पर सोमवती अमावस्या का भी होना इसे खास बना रहा है।

3 जून इन राशि वालों के लिए रहेगा खास

सोमवती अमावस्या और शनि जयंती 3 जून को एक ही दिन है। यह दिन वृष, धनु, मीन तथा कुंभ राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। 3 जून के बाद इन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। उनके रूके हुए सभी काम बनने लगेंगे साथ ही कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। इन राशि वालों को 3 जून को पवित्र स्नान करना होगा। साथ ही शनि देव की पूजा कर उनसे विनती करनी होगी। इस दिन धनु राशि वालों को शनि देव के साथ ही सूर्य की भी विशेष पूजा करनी होगी। धनु राशि वालों को 3 जून के दिन गरीबों को दान करना होगा एवं उनकी सेवा करनी होगी। 

इन राशि पर पड़ेगा अशुभ असर

शनि जयंति और सोमवती अमावस्या का दुर्लभ योग वर्षों बाद बन रहा है। यह दिन कुछ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा तथा कुछ के लिए सामान्य। इसलिए इन राशि वालों को कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। शनि जयंति का दिन सिंह, मेष, वृश्चिक तथा तुला राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। यह राशि वाले इस दिन कोई भी फैसला जल्दी ना लें और किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखें। अगर ऐसा करते हैं तो इन राशि वालों पर ज्यादा अशुभ असर नहीं रहेगा। साथ ही कर्क, मिथुन तथा मकर राशि के लिए यह दिन सामान्य रहेगा। शनि जयंति और सोमवती अमावस्या का इन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इन राशि वालों को लापरवाही से बचना होगा तथा जितना काम करेंगे उतना लाभ इन राशि वालों को मिलकर रहेगा। इस दिन नदी में स्नान करके शनि देव की पूजा करनी चाहिए।

-कमल सिंघी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़