रोमांस का रंगीन तड़का है लव यात्री की कहानी

love-yatri-movie-rewiew
हेमा पंत । Oct 5 2018 5:49PM

श्रुसुत को उसका प्यार गुजरात से लंदन जाने पर मजबूर कर देता है। वही श्रुसुत की मुलाकात मिशैल के पिता (रोनित रॉय) से होती है। मिशैल के पिता दोनों को एक होने से रोकते है। लेकिन कई मुश्किलों के बाद भी आख़िरकार दोनों एक हो ही जाते हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा की पहली डेब्यू फिल्म लव यात्री शुक्रवार सिनेमा घरो में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। इस फिल्म के निर्माता सलमान खान है। फिल्म पूरी तरह से एक प्यारी सी लव स्टोरी है। इस फिल्म में लीड रोल में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन नज़र आ रहे है।

फिल्म की बात की जाए तो यह फिल्म गुजराती संस्कृती के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में आयुष (सुश्रुत) और वरीना (मिशेल) के किरदार में नज़र आएंगे। सुश्रुत एक कॉलेज स्टूडेंट है जो की नवरात्री के पर्व के लिए बेहद ही बेसब्र है, वही लंदन से आयी मिशैल की मुलाकात इसी दौरान श्रुसुत से हो जाती है। इसके बाद दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो जाता है। एक समय बाद मिशैल लंदन चली जाती है। श्रुसुत को उसका प्यार गुजरात से लंदन जाने पर मजबूर कर देता है। वही श्रुसुत की मुलाकात मिशैल के पिता (रोनित रॉय) से होती है। मिशैल के पिता दोनों को एक होने से रोकते है। लेकिन कई मुश्किलों के बाद भी आख़िरकार दोनों एक हो ही जाते हैं।

रिव्यु; इस फिल्म में आयुष शर्मा ने अपनी एक्टिंग को बड़े ही शानदार तरीके से निभाया है, वही वरीना भी अपने रोमांस का तड़का लगाती हुयी नज़र आयी। फिल्म के गाने काफी अच्छे है। फिल्म आपको प्यार के लिए लड़ने की ताकत देगी।

कलाकार: आयुष शर्मा , वरीना  हुसैन , राम कपूर , रोनित रॉय 

निर्देशक: अभिराज मीनावाला 

मूवी टाइप: लव स्टोरी , रोमांस 

अवधि: 2 घंटे 20 मिनट 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़