सलमान खान के fans के लिए ईद का तोहफा है Race 3, बाकी अपने रिस्क पर देखें

race 3  movie review
[email protected] । Jun 15 2018 5:07PM

ईद के मौके हर साल भाईजान अपने फैंस के लिए तोहफे में फिल्म रिलीज करते है और फैंस ये तोहफा कूबूल भी करते है। इसलिए कई बार फिल्में हिट हो जाती हैं।

कलाकार- सलमान खान,बॉबी देओल,अनिल कपूर,साकिब सलीम,डेजी शाह,जैकलीन फर्नांडिस

निर्देशक- रेमो डिसूजा

मूवी टाइप- Action, Thriller

अवधि- 2 घंटा 40 मिनट

ईद के मौके हर साल भाईजान अपने फैंस के लिए तोहफे में फिल्म रिलीज करते है और फैंस ये तोहफा कूबूल भी करते है। इसलिए कई बार फिल्में  हिट हो जाती हैं। अब बाद सलमान खान की स्टारडम रेस 3 की करते हैं। फिल्म से जितनी उम्मीदें लगाई गई थी फिल्म उस लिहाज से निराश करती हैं। फिल्म का फैमस डायलॉग है यह 'रेस' जिंदगी की रेस है, किसी की जान लेकर ही खत्म होगी। हा ये अपनी जगह ठीक हैं रेस 3 सिनेमा घरों में दर्शकों की जान तो ले रही हैं। इतने सारे सितारों की फिल्म में आप कुछ मज़ेदार देखने की उम्मीद लगाते हैं, लेकिन अफसोस कि आपको निराशा ही हाथ लगती है। रेस फिल्म की पिछली दोनों हिट फ्रैंचाइजी के बाद इस बार रेस की स्टारकास्ट काफी बदल गई है। केवल अनिल कपूर है जो इस बार भी  नजर आ रहै हैं।  हमने फिल्म के दर्शकों से रिव्यू लिए सलमान के फैंस जो FIRST DAY FIRST SHOW देखने आये थे उन्होंने फिल्म की तारिफ की वहीं कुछ दर्शक हॉल से काफी निराश होकर निकले। 

देखिये ये वीडियों फिल्म रिव्यू के लिए- 

फिल्म की कहानी

रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में 100 करोड़ की इस फिल्म की कहानी शमशेर सिंह (अनिल कपूर ) की एंट्री से होती है, जो 25 साल पहले भारत में एक केस में फसने के बाद आइसलैंड आ जाता है। वह गैर कानूनी ढंग से हथियारों की सप्लाई करता है । उसके बड़े भाई रणछोड़ सिंह का बेटा सिकंदर (सलमान खान) उसका बहुत खास है। बड़े भाई की मौत के बाद शमशेर ने अपनी भाभी से शादी कर ली थी, जिससे उसके दो जुड़वा बच्चे सूरज (साकिब सलीम) और संजना (डेजी शाह) हैं। फिल्म का एक और किरदार यश (बॉबी देओल) सिकंदर का बॉडीगार्ड है। वहीं जेसिका (जैकलीन फर्नांडिस) पहले सिकंदर की गर्लफ्रेंड थी, लेकिन फिर वह यश के साथ आ जाती है। सिकंदर अपनी फैमिली के लिए जान देता है, लेकिन उसके सौतेले भाई-बहन उससे नफरत करते हैं। वे यश को भी भड़का कर अपनी ओर मिला लेते हैं। शमशेर वापस अपने वतन भारत जाना चाहता है और किस्मत से उसे एक मौका मिल जाता है। उसके इस मिशन को पूरा करने सिकंदर के साथ सूरज, संजना, यश और जेसिका कंबोडिया जाते हैं, जहां सूरज, संजना और यश मिलकर सिकंदर को फंसा देते हैं, लेकिन वह जेसिका की मदद से बच निकलता है। उसके बाद खुलते हैं कई ऐसे राज़ जिन्हें जानने के लिए आपको सिनेमा देखना होगा। 

पहली सीरिज से एक तुलना

फिल्म की पहली सीरिज  की बात करें तो 'रेस ' और 'रेस 2' के गानों ने खूब धूम मचाई थी। लेकिन इस बार फिल्म का कोई भी गाना जुबान पर चढ़ने लायक नहीं। डायलॉग भी फीके है कोई खास नहीं हैं। फिल्म के थ्रिलिंग की बात करें तो वो भी निराशा जनक हैं। सलमान की फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रु. बताया जाता है। कहा जा रहा है कि फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स बेचकर 130 करोड़ रु. कमा लिए हैं। अब बॉक्स ऑफिस पर 'रेस 3'  क्या करती हैं। ये तो आने वाला वक्त बताएंगा । पिछले साल भी सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ईद पर बुझी थी।

स्टार

PVR 3CS Lajpat nagar  के दर्शकों ने फिल्म को 3 स्टार दिये हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़