विश्व में आज के दिन घटित प्रमुख घटनाओं का ब्यौरा

Details of major events happening in the world 13 Dec
विजय कुमार । Dec 13 2017 3:03PM

आज के दिन घटी प्रमुख घटनाओं का यह संकलन सामान्य ज्ञान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पाठकों के लिए और बेहतर तथा ज्ञानवर्धक सामग्री देने के लिए प्रभासाक्षी प्रतिबद्ध है।

आज की प्रमुख घटनाएं 13 दिसम्बर

1772 − नारायण राव सतारा के पेशवा बने 

1899 − फिल्म फोटोग्राफर पांडुरंग सातू नायक का जन्म

1902 − हिन्दी साहित्यकार इला चंद्र जोशी का जन्म 

1904 − लंदन, पहली विद्युत रेलगाड़ी चली

1913 − महिला फोटो पत्रकार होमी व्यारवाला का जन्म 

1920 − हेग, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना

1930 − क्रांतिकारी विनय कृष्ण बसु का देहांत 

1930 − क्रांतिवीर लक्ष्मण पावधरे का निधन

1930 − बाल सर्जन डॉ. शरद कुमार दीक्षित का जन्म 

1955 − भारत और सोवियत रूस में पंचशील समझौता 

1955 − भा.ज.पा. नेता मनोहर पर्रिकर का जन्म

1976 − क्रांतिवीर ऊधमसिंह की भस्म भारत आयीं

1978 − साहित्यकार सैयद आविद हुसेन का निधन 

1986 − अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन

1989 − रूबिया सईद के बदले पांच आतंकी रिहा

1994 − विश्वनाथ अनप्पा तात्यासाहब कोरे का निधन

2001 − संसद पर आतंकी हमला 

2003 − सद्दाम हुसेन गिरफ्तार 

2012 − नामधारी सद्गुरु जगजीत सिंह का निधन 

- विजय कुमार

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़