विश्व में आज के दिन घटित प्रमुख घटनाओं का ब्यौरा

विजय कुमार । Dec 31 2016 12:48PM

आज के दिन घटी प्रमुख घटनाओं का यह संकलन सामान्य ज्ञान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि यह शुरुआत सभी वर्गों के पाठकों को भाएगी।

0001 − ईसा मसीह के जन्म के एक सप्ताह बाद नामकरण या यहूदी परम्परा के अनुसार खतना। ईसाई नववर्ष प्रारम्भ।

1582 − फ्रांस, पुर्तगाल, इटली एवं स्पेन ने 'ग्रेगोरियन कैलेंडर' स्वीकार किया

1752 − ब्रिटेन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर स्वीकार किया

1862 − 6.10.1860 को पारित 'भारतीय दंड संहिता' लागू

1877 − दिल्ली दरबार में रानी विक्टोरिया 'भारत की साम्राज्ञी' घोषित

1880 − धनादेश व्यवस्था प्रारम्भ

1881 − न्यायालयों में फारसी के साथ नागरी लिपि का प्रयोग प्रारम्भ

1882 − अन्तर्देशीय प्रेस तार सेवा प्रारम्भ 

1891 − काशी, साहित्यकार व राजनेता डॉ. सम्पूर्णानंद का जन्म 

1892 − ग्राम सरस (सूरत, गुजरात), गांधी जी के निजी सचिव महादेव हरिभाई देसाई का जन्म 

1894 − कोलकाता, 'पद्मविभूषण' गणितज्ञ सत्येन्द्रनाथ बोस का जन्म

1915 − गांधी जी 'कैसर−ए−हिन्द' स्वर्ण पदक से अलंकृत

1918 − बगस्वाड़ (जैती, अल्मोड़ा) हिन्दी लेखक लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' का जन्म 

1919 − अशोकनगर (गुना, म.प्र.), क्रांतिकारी इतिहास के लेखक श्रीकृष्ण 'सरल' का जन्म 

1920 − हिसार (हरियाणा), समाजवादी नेता मनीराम बागड़ी का जन्म 

1924 − पोखरिया (पूर्णिया, बिहार), शिक्षाविद कृष्णमोहन झा का जन्म

1937 − राजनंदगांव (छत्तीसगढ़), हिन्दी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का जन्म

1937 − जीयनपुर (चंदौली, उ.प्र.), हिन्दी साहित्यकार काशीनाथ सिंह का जन्म

1940 − तेलगु लेखक पानगुंटि लक्ष्मी नरसिंह राव का देहांत 

1943 − माशेल (गोवा), वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर का जन्म

1944 − लंदन, नयी दिल्ली के वास्तुकार सर एडविन लुटियन्स का निधन 

1948 − कटक, उड़ीसा उच्च न्यायालय की स्थापना

1948 − जशपुर (छत्तीसगढ़) राज्य का भारत संघ में विलय 

1949 − आगरा, प्रयाग, कानपुर, वाराणसी, पटना, जबलपुर आदि नौ नगरों में हिन्दी तार सेवा प्रारम्भ

1950 − मुंबई, राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला का उद्घाटन

1950 − अजयगढ़ (पन्ना, म.प्र.) रियासत का भारत में विलय

1955 − दिल्ली, रसायन वैज्ञानिक सर शांति स्वरूप भटनागर का निधन 

1972 − भारतीय रजवाड़ों की प्रिविपर्स आदि सुविधाएं समाप्त 

1973 − साधारण बीमा का राष्ट्रीयकरण

1973 − जनरल मानेकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल बने 

1975 − मराठी लेखक, व्यंग्यकार, सम्पादक शंकरराव वासुदेव किर्लोस्कर का निधन

1978 − मुंबई, एयर इंडिया का पहला जम्बो जेट बोइंग 747 विमान 'सम्राट अशोक' समुद्र में गिरा, सभी 213 यात्री मरे 

1992 − बाड़मेर (राजस्थान), प्रधानमंत्री नरसिंहराव द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रारम्भ

1995 − डंकल प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर भारत 'विश्व व्यापार संगठन' का सदस्य बना

1997 − भारत व बांगलादेश में 30 वर्षीय गंगाजल बंटवारा सन्धि प्रभावी हुई

1999 − 11 यूरोपीय देशों ने संयुक्त मुद्रा 'यूरो' स्वीकार की

2008 − लेखक व पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रताप चंद्र चंदर का देहांत

2009 − बंगलौर (कर्नाटक), हिन्दी साहित्यकार दामोदर अग्रवाल का निधन

- विजय कुमार

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़