फिट दिखने के साथ ही रहेंगे सेहतमंद भी, आजमाएं ये आसान गुड हैबिट्स

healthy person
Google common license

कम कैलोरी के चक्कर में अक्सर हमारे भोजन में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। आपके शरीर में प्रोटीन और बहुत से विटामिन्स की कमी से कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। पतला दिखने के लिए आप बहुत से जरूरी भोज्य पदार्थों को अपनी थाली से निकाल देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप स्लिम फिट तो होंगे ही साथ ही हेल्दी भी बने रहेंगे

कम कैलोरी के चक्कर में अक्सर हमारे भोजन में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसी डाइट से वेट तो कम होता लेकिन आप कमजोर हो जाते हैं। आपके शरीर में प्रोटीन और बहुत से विटामिन्स की कमी से कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। पतला दिखने के लिए आप बहुत से जरूरी भोज्य पदार्थों को अपनी थाली से  निकाल देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप स्लिम फिट तो होंगे ही साथ ही हेल्दी भी बने रहेंगे

 

प्रोटीन से भरपूर हो भोजन

आप साबुत अनाज जैसे मूंग को अंकुरित करके खा सकते हैं। इसके साथ ही आप बाजरा, रागी को भी अपने भोजन का हिस्सा बना सकते हैं। अंडा भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और यह वज़न भी नियंत्रित रखता है। ओट्स हेल्दी होने के साथ ही वज़न घटाने में भी सहायक है। यह बहुत से खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ओट्स को आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करना ना भूलें। यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है।

खाने के तुरंत बाद पानी ना पीये

खाना खाने के तुरंत बाद बहुत से लोग खूब सारा पानी पी लेते हैं। यह सेहत के लिहाज से तो खराब है ही इससे वज़न भी बढ़ता है।

खाने की प्लेट छोटी हो

खाना हमेशा छोटी प्लेट में खाएं। छोटी प्लेट कम भोजन की मात्रा से ही भरी हुई लगती है। इससे आप भूख से कम खाते है।

इसे भी पढ़ें: वक्रासन का अभ्यास करने से मिलते हैं ये लाभ

भरपूर नींद लें

रात में देर तक सोना और सुबह जल्दी जागना बढ़ते वेट का सबसे बड़ा कारण है। इससे आपका मेटाबलिज़्म प्रभावित होता है ख़राब मेटाबलिज़्म आपका वेट तो बढ़ाता ही है आपको बीमार भी बनाता है।

फ़ास्ट फ़ूड को कहें ना

फ़ास्ट फ़ूड ज्यादा तेल मसाले और शुगर से भरपूर होता है। जिसकी वजह से मोटापा बढ़ने का जोखिम होता है। इसमें फाइबर ना के बराबर होता है। फाइबर आपके पाचन को सुधारने के साथ एक्स्ट्रा फैट को भी बर्न करता है। हालांकि, फाइबर सीधे मसल्स ग्रोथ को प्रभावित नहीं करता है पर फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से आपके मसल्स पावर में सुधार होता है और आप फिट बॉडी के मालिक बनते है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से परहेज सबसे जरुरी है। ऐसे खाद्य पदार्थो में उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप, हाइड्रोजनीकृत तेल, एक्स्ट्रा शुगर इमल्सीफायर और फ्लेवरिंग एजेंट मौजूद होते हैं। यह वजन को बढ़ाने के साथ ही क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को बढ़ाते हैं। ऐसे में किसी भी पैकेज्ड फूड का सेवन न करें।

दिन में कई बार खाएं

एक बार में बहुत सा खाने की जगह आप थोड़ा-थोड़ा दिन में कई बार खाएं। ऐसे में आप खुद को भूखा भी महसूस नहीं करेंगे और भोजन आसानी से डाइजेस्ट भी हो जायेगा। आप अपने लंच और ब्रेकफास्ट को दो या तीन हिस्सों में बांट दें। यदि आप ऐसा करेगें आप एकदम फिट दिखने के साथ ही सेहतमंद भी रहेंगे।

घर का खाना 

बाहर खाने की बजाय घर का खाना खाएं। यह कम कैलोरी वाला होता है और आपकी सेहत के लिए हानिकारक नहीं होता है। यह कम तेल मसाले वाला और शुद्ध होता है। 

रहें टेंशन फ्री 

ज्यादा तनाव भी वेट बढ़ने का मुख्य कारण हो सकता है। आप किसी भी तरह के तनाव को खुद से दूर रखें। यह आपको मानसिक रूप से बीमार करने के साथ ही मोटापा भी बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़