BAFTA 2021 में इरफान खान-ऋषि कपूर को किया गया याद, फैंस की आंखें हुई नम

irfan khan

बाफ्टा में इरफान खान, ऋषि कपूर को याद किया गया।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले इरफान खान ने कैंसर से दो साल जंग लड़ने के बाद 29 अप्रैल 2020 को 54 वर्ष की उम्र में दम तोड़ दिया था।

लंदन। दिवंगत भारतीय अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर को बाफ्टा समारोह के ‘स्मृति’ खंड में याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रिंस फिलिप, अमेरिकी अभिनेता चाडविक बोसमैन और कनाडाई अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर को भी याद किया गया। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2020 में खान और कपूर का निधन हो गया था।

इसे भी पढ़ें: BAFTA Awards 2021: एक चूक से आदर्श गोरव के हाथ ने निकल गया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले इरफान खान ने कैंसर से दो साल जंग लड़ने के बाद 29 अप्रैल 2020 को 54 वर्ष की उम्र में दम तोड़ दिया था। अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने खान के निधन के एक दिन बाद ही, 30 अप्रैल को 67 वर्ष की आयु में दम तोड़ दिया था। वह भी कैंसर से पीड़ित थे। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन नौ अप्रैल 2021 को हो गया था। कार्यक्रम में सीन कॉनरी, इयान होम, बारबरा विंडसर समेत कई अनेक दिवंगत कलाकारों को याद किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़