क्या प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में मिट सकती हैं हैरी और विलियम की दूरियां?

Can Harry

ब्रिटेन के दिवंगत प्रिंस फिलिप के पार्थिव शरीर को जब शनिवार को दफनाया जाएगा तब लोगों का ध्यान राष्ट्रीय शोक के बीच, युवराज विलियम और उनके भाई युवराज हैरी पर भी होगा। इस दौरान लोग निश्चित रूप से देखने की कोशिश करेंगे कि प्रिंस हैरी और शाही परिवार के बीच सुलह का कोई संकेत है या नहीं।

लंदन। ब्रिटेन के दिवंगत प्रिंस फिलिप के पार्थिव शरीर को जब शनिवार को दफनाया जाएगा तब लोगों का ध्यान राष्ट्रीय शोक के बीच, युवराज विलियम और उनके भाई युवराज हैरी पर भी होगा। इस दौरान लोग निश्चित रूप से देखने की कोशिश करेंगे कि प्रिंस हैरी और शाही परिवार के बीच सुलह का कोई संकेत है या नहीं। सबकी निगाहें विशेष रूप से हैरी और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम पर टिकी होंगी। हैरी ने अपनी पत्नी मेगन के साथ पिछले साल मार्च में शाही दायित्वों का परित्याग कर दिया था और अपने बेटे आर्ची के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए थे। अमेरिका जाने के बाद वह, फिलिप के अंतिम संस्कार के दौरान पहली बार शाही परिवार का सामना करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के कहर के कारण उत्तर प्रदेश के बहराइच में रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला

उनके पारिवारिक रिश्तों में पिछले महीने दरार तब और बढ़ गई थी जब मेगन ने ओपरा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार में कहा था कि शाही परिवार के एक अनाम शख्स ने मेगन के बच्चे की त्वचा के रंग पर टिप्पणी की थी। नस्लवाद के आरोपों के कुछ दिन बाद विलियम ने पलटवार करते हुए संवाददाताओं से कहा था कि उनका “परिवार नस्लवादी नहीं है।” तनाव के बावजूद शनिवार को प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में दोनों भाइयों को उस दिन की याद भी आएगी जब 1997 में वह अपनी मां प्रिंसेस डायना के ताबूत के पीछे खड़े थे।

इसे भी पढ़ें: 10वीं की परीक्षा रद्द करने पर खुशी, 12वीं कक्षा की परीक्षा पर भी हो अंतिम निर्णय: प्रियंका

शनिवार को विंडसर कैसल से शवयात्रा निकाली जाएगी और उम्मीद जताई जा रही है कि हैरी (36) तथा विलियम (38) शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने दादा के ताबूत के पीछे चलेंगे। बहुत से लोगों का मानना है कि इस दौरान उन्हें दुनिया के बीच ‘दृढ़ता’ के साथ यह दिखाने का आदर्श मौका मिलेगा की वे एकसाथ हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़