क्या प्रियंका चोपड़ा ने कर ली RSS ज्वाइन? जानें तस्वीर के पीछे की कहानी

did-priyanka-chopra-join-rss
रेनू तिवारी । Jun 19 2019 6:31PM

प्रियंका चौपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनास के साथ बाहर जाती नगर आई। इन दोनों की तस्वीरों को किसी फैन ने कैमरे में कैद कर दिया। जिसके बाद प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लगता है कि प्रियंका चोपड़ा के फैंन प्रियंका से खास खुश नहीं हैं, क्योंकि आजकल प्रियंका चोपड़ा जिस भी आउटफिट में नजर आती हैं उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हाल ही में साड़ी पर मचा बवाल अभी थमा ही था कि अब प्रियंका चौपड़ा को अचानक उनकी नई ड्रेस के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। जी हां प्रियंका चौपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनास के साथ बाहर जाती नगर आई। इन दोनों की तस्वीरों को किसी फैन ने कैमरे में कैद कर दिया। जिसके बाद प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का जलवा, लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में आएंगी नजर

इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति के साथ न्यूयार्क में दिखाई दी। इस दौरान प्रियंका ने खाकी कलर का शॉर्ट और ऊपर ब्लू ब्लाउज पहना हुआ था। ऊपर से ओवर कोर्ट भी पहना हुआ है। इस लुक में प्रियंका काफी स्मार्ट लग रही हैं लेकिन प्रियंका के फैंस को शायद प्रियंका का खाकी शार्ट पसंद नही आया और फैंस ने प्रियंका के शार्ट की तुलना आरएसएस के खाकी निकर से करनी शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने अपनी जिंदगी के 5 महत्वपूर्ण सबक बताए और ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

देखिए सोशल मीडिया पर क्या क्या कमेंट किए जा रहे हैं- एक यूजर ने कहा कि इस ड्रेस में लगता है प्रियंका चौपड़ा आरएसएस की मीटिंग अटेंड करके आ रही हैं।

किसी ने लिखा की प्रियंका ने आरएसएस को ज्वाइंन कर लिया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़