Disney ने 71 अरब डॉलर में खरीदा Fox का मनोरंजन कारोबार

disney-bought-fox-s-entertainment-business-for-71-billion
[email protected] । Mar 20 2019 2:22PM

यह मीडिया क्षेत्र का दूसरा बड़ा सौदा है। इससे पहले पिछले साल एटीएंडटी ने 81 अरब डॉलर में टाइम वार्नर को खरीद लिया था। डिज्नी के इस सौदे में फॉक्स समूह के फॉक्स न्यूज, फॉक्स स्पोर्ट्स और फॉक्स ब्रॉडकास्टिंग आदि शामिल नहीं हैं।

लॉस एंजिलिस। डिज्नी ने 71 अरब डॉलर में फॉक्स के मनोरंजन कारोबार का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इससे अब सिंड्रेला, दी सिंपसन्स, स्टार वार्स और डॉ स्ट्रेंज आदि एक ही कारोबारी छत के दायरे में आ गये हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह सौदा मीडिया की मौजूदा स्थिति को बदल कर रख देगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका लगातार कर रहा है पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव

यह मीडिया क्षेत्र का दूसरा बड़ा सौदा है। इससे पहले पिछले साल एटीएंडटी ने 81 अरब डॉलर में टाइम वार्नर को खरीद लिया था। डिज्नी के इस सौदे में फॉक्स समूह के फॉक्स न्यूज, फॉक्स स्पोर्ट्स और फॉक्स ब्रॉडकास्टिंग आदि शामिल नहीं हैं। डिज्नी इस साल स्ट्रीमिंग सेवा डिज्नी प्लस की शुरुआत करने वाली है। इस सौदे से डिज्नी की राह आसान हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: अजहर के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के साथ काम करता रहेगा भारत

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़