एल्टन जॉन ने लाइव HIV जांच के लिए प्रिंस हैरी की प्रशंसा की

[email protected] । Jul 16 2016 4:30PM

मशहूर संगीतकार एल्टन जॉन ने एचआईवी की जांच कराने और इसे सोशल मीडिया पर लाइव दिखाने के लिए प्रिंस हैरी की तारीफ की है। प्रिंस हैरी ने एचआईवी वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा किया था।

लंदन। मशहूर संगीतकार एल्टन जॉन ने एचआईवी की जांच कराने और इसे सोशल मीडिया पर लाइव दिखाने के लिए प्रिंस हैरी की तारीफ की है। प्रिंस हैरी ने एचआईवी वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा किया था। 69 वर्षीय गायक ने इंस्टाग्राम पर प्रिंस की तारीफ की।

उन्होंने लिखा, ‘‘शाबाश प्रिंस हैरी, आपकी मां को आप पर बहुत गर्व होगा।’’ प्रिसं हैरी ने एक एचआईवी जांच कराई थी जिसे सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के माध्यम से दुनिया में लाइव प्रसारित किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़