प्रिंस हैरी और मेगन ने इन चार समाचार पत्रों को काली सूची में डाला

hollywood

हैरी और मेगन ने चार समाचार पत्रों को काली सूची में डाला है। फाइनेंशियल टाइम्स के संवाददाता मार्क डी स्टेफानो ने ट्विटर पर यह पत्र साझा किया है जिसमें कहा गया है, ‘‘ यह नीती आलोचना से भागने के लिए नहीं है।

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल ने ब्रिटेन के चार समाचारपत्रों को रविवार को काली सूची में डालते हुए आरोप लगाया कि इन्होंने ‘ अतार्किक, झूठी और आक्रामक’ खबरें प्रकाशित कीं। द सन, डेली मेल, मिरर और एक्सप्रेस को लिखे पत्र में दंपत्ति ने कहा कि इन समाचार पत्रों के साथ ‘किसी भी तरह का संबंध और जुड़ाव नहीं’ रखा जाएगा। फाइनेंशियल टाइम्स के संवाददाता मार्क डी स्टेफानो ने ट्विटर पर यह पत्र साझा किया है जिसमें कहा गया है, ‘‘ यह नीती आलोचना से भागने के लिए नहीं है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान सहित तमाम सितारों ने कोरोना वॉरियर्स को इस नये अंदाज में कहा- शुक्रिया

 यह सार्वजनिक तौर पर बातचीत बंद कराने या सही रिपोर्ट को दबाने के लिए नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तेमाल उनके : समाचारपत्रों : अपने फायदे और खबरों को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने के लिए नहीं होने देना चाहते हैं। हालांकि अखबार ने इस पत्र को मीडिया के बड़े हिस्से पर अप्रत्याशित हमला बताया है। हैरी और मेगन ने इस साल की शुरुआत में शाही जिम्मेदारियों से खुद को अलग करके आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की घोषणा की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़