मशहूर अभिनेत्री हेलेन का निधन, हैरी पॉटर और पीकी ब्लाइंडर्स में निभाई थी भूमिका

Helen McCrory

“हैरी पॉटर” और “पीकी ब्लाइंडर्स” की अभिनेत्री हेलेन मैकक्रोरी का निधन हो गया है।लेविस ने शुक्रवार को लिखी पोस्ट में कहा कि अभिनेत्री को कैंसर था। उन्होंने कहा, “दुखद सूचना है कि कैंसर से जूझते हुए खूबसूरत और जीवट हेलेन मैकक्रोरी का घर पर निधन हो गया।

लंदन। लोकप्रिय फिल्म “हैरी पॉटर” और “पीकी ब्लाइंडर्स” सीरीज में काम कर चुकी ब्रिटिश अभिनेत्री हेलेन मैकक्रोरी का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पति डेमियन लेविस ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुए मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

लेविस ने शुक्रवार को लिखी पोस्ट में कहा कि अभिनेत्री को कैंसर था। उन्होंने कहा, “दुखद सूचना है कि कैंसर से जूझते हुए खूबसूरत और जीवट हेलेन मैकक्रोरी का घर पर निधन हो गया। उनके दोस्त और परिजन का प्रेम उनके साथ है।” हैरी पॉटर की लेखिका जे के रॉलिंग ने भी मकक्रोरी के निधन पर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़