Harry Potter लेखिका जे. के. रोलिंग ने एक रिसर्च के लिए दान किए 130 करोड़

harry-potter-writer-j-k-rolling-donates-130-crores-for-multiple-sclerosis-research
[email protected] । Sep 13 2019 5:53PM

लेखिका की ओर से गुरुवार को दी गयी दान राशि स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधान केन्द्र में मल्टीपल स्क्लेरोसिस बीमारी के इलाज से जुड़े अनुसंधान के लिए इस्तेमाल की जाएगी। रोलिंग की मां को मल्टीपल स्क्लेरोसिस की बीमारी थी जिससे 45 वर्ष की अवस्था में ही उनकी मृत्यु हो गयी। इससे पहले रोलिंग ने 2010 में एनी रोलिंग क्लिनिक की स्थापना के लिए भी बड़ी राशि दान में दी थी।

लंदन। लोकप्रिय हैरी पॉटर श्रृंखला की लेखिका जे. के. रोलिंग ने मल्टीपल स्क्लेरोसिस बीमारी के इलाज से जुड़े अनुसंधान के लिए 1.53 करोड़ पाउंड की राशि दान दी है। रोलिंग ने अपनी दिवंगत मां के नाम पर स्थापित एक सेन्टर को यह दान राशि दी है जो स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधान केन्द्र में कार्यरत है।

इसे भी पढ़ें: जेनिफर एनिस्टन ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, छोड़ने के पीछे बताई बड़ी वजह

लेखिका की ओर से गुरुवार को दी गयी दान राशि स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधान केन्द्र में मल्टीपल स्क्लेरोसिस बीमारी के इलाज से जुड़े अनुसंधान के लिए इस्तेमाल की जाएगी। रोलिंग की मां को मल्टीपल स्क्लेरोसिस की बीमारी थी जिससे 45 वर्ष की अवस्था में ही उनकी मृत्यु हो गयी। इससे पहले रोलिंग ने 2010 में एनी रोलिंग क्लिनिक की स्थापना के लिए भी बड़ी राशि दान में दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़