हॉलीवुड एक्ट्रेस Laura Dern ने जन्मदिन पर जीता पहला ऑस्कर अवार्ड

hollywood-actress-laura-dern-wins-first-oscar-award-on-her-birthday
[email protected] । Feb 10 2020 4:33PM

डर्न ने ‘जोजो रैबिट’ के लिए नामित जोहानसन और ‘लिटिल वुमन’ की सह कलाकार फ्लोरेंस पुग को पछाड़ा। मार्गोट रोबी (बाम्बशेल) और कैथी बेट्स (रिचर्ड ज्वेल) भी दौड़ में थी। डर्न ने पुरस्कार लेते हुए कहा,‘‘यह मेरे जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ तोहफा है।’’

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड स्टार लॉरा डर्न को जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था जिन्हें ‘मैरिज स्टोरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पहला ऑस्कर मिला है।  सोमवार को 53 वर्ष की हुईं डर्न ने नोरा फैनशॉ के किरदार के लिए ऑस्कर जीता। उन्होंने अपने पति से अलग होने जा रही स्कारलेट जोहानसन की तेज तर्रार वकील की भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: Oscars 2020: कोबे ब्रायंट के बाद ऑस्कर जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें Matthew Cherry

डर्न ने ‘जोजो रैबिट’ के लिए नामित जोहानसन और ‘लिटिल वुमन’ की सह कलाकार फ्लोरेंस पुग को पछाड़ा। मार्गोट रोबी (बाम्बशेल) और कैथी बेट्स (रिचर्ड ज्वेल) भी दौड़ में थी। डर्न ने पुरस्कार लेते हुए कहा,‘‘यह मेरे जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ तोहफा है।’’

इसे भी पढ़ें: रैपर के भगवान Eminem जिसे ऑस्कर ने 18 साल बाद दी पहचान...

उन्होंने पुरस्कार अपने माता-पिता को समर्पित करते हुए कहा,‘‘ लोग कहते हैं कि अपने नायकों से नहीं मिला जा सकता लेकिन मैं कहती हूं कि आप किस्मतवाले हैं तो आपको वो माता-पिता के रूप में मिलते है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़