अलग होने के बाद भी अच्छे दोस्त हैं जेनिफ़र और जस्टिन

Jennifer and Justin are good friends after being separated

जेनिफर अनिस्टन और जस्टिन थेरोक्स ने गुरुवार को अपने अलग होने का एलान किया। दोनों पिछले ढाई साल से शादी के बंधन में थे और पिछले साल दिसम्बर में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।

न्यूयार्क। जेनिफर अनिस्टन और जस्टिन थेरोक्स ने गुरुवार को अपने अलग होने का एलान किया। दोनों पिछले ढाई साल से शादी के बंधन में थे और पिछले साल दिसम्बर में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। इस बात का खुलासा खुद जस्टिन ने किया है। वे कहते हैं, “यह हम दोनों का फैसला था और हम दोनों ही इससे खुश हैं। हम अब भी अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है।” जस्टिन और जेनिफर 7 साल से डेट कर रहे थे। काफी लम्बे समय से दोनों को अलग-अलग देखा जा रहा था। जहाँ जस्टिन न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रहे थे वहीँ जेनिफर अपने दोस्तों के साथ समय बिताती नज़र आ रही थीं, जिसने कई अटकलों को बढ़ावा दिया था। इसलिए दोनों ने अपने अलग होने की खबर खुद मीडिया को बताने का फैसला लिया।

ऐनिस्टन के प्रचारक स्टीफन हूवेने द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "किसी और अटकलों को कम करने के प्रयास में, हमने अपनी अलगाव की घोषणा करने का फैसला किया है। यह निर्णय पिछले वर्ष के अंत में प्यार से किया गया था, हम दोनो अच्छे दोस्त हैं, जिन्होंने एक जोड़े के रूप में अलग होने का फैसला किया है, लेकिन हमारी प्यारी दोस्ती को जारी रखने के लिए तत्पर हैं। आम तौर पर हम यह निजी तौर पर करते, लेकिन अटकलें और गपशप रोकने के लिए हमने सीधे सत्य को व्यक्त करना ठीक समझा। जो कुछ भी हमारे बारे में छपा हुआ है जो सीधे हम से नहीं है, वह किसी और की काल्पनिक कथा है। एक दूसरे के लिए हमारे अंदर सम्मान है”।

हालाँकि अलग होने के बाद भी दोनों ने नया साल साथ मनाया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़