देखिए MTV वीडियो म्यूजिक में लेडी गागा से लेकर एरियाना ग्रैंड तक का मास्क अवतार

Lady Gaga,

एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड समारोह में लेडी गागा, एरियाना ग्रैंड और बीटीएस का दबदबा रहा। गागा ने तीन पुरस्कार साल का सर्वश्रेष्ठ गीत, सर्वश्रेष्ठ सहकार्य और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी का अवार्ड- ‘रेन ऑन मी’ के लिए जीता। वहीं व्यक्तिगत क्षमता में गागा को ‘आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ और एमटीवी ट्राइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

लॉस एंजिलिस। पॉप स्टार लेडी गागा और एरियाना ग्रैंड तथा दक्षिण कोरिया के बैंड बीटीएस का एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स(वीएमए) में दबादबा रहा और इन्होंने यहां कई बड़े पुरस्कार जीते। गागा और ग्रैंड को नौ पुरस्कारों के लिए इस समारोह में नामित किया गया था और इनमें से उन्होंने तीन पुरस्कार साल का सर्वश्रेष्ठ गीत, सर्वश्रेष्ठ सहकार्य और सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी का अवार्ड- ‘रेन ऑन मी’ के लिए जीता। वहीं व्यक्तिगत क्षमता में गागा को ‘आर्टिस्ट ऑफ द ईयर’ और एमटीवी ट्राइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड अभिनेता चैडविक बोसमैन के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने दी श्रद्धांजलि

ग्रैंड के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए गागा ने इस पुरस्कार को ग्रैंड और खुद को समर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं और एरियाना वास्तव में आत्मीय बहनें हैं।’’ वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘बियॉन्ड द सिन्स’ नाम से चर्चित ‘बेंगाटन सोन्योनदेन’ (बीटीएस) ने ‘ऑन’के लिए चार पुरस्कार जीते।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़