फिल्म ‘मिनारी’ ने हासिल किया सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड

Minari

मिनारी’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता है।फिल्म में स्टीवन येउन, हान ये-री, अलान किम, नोएल काते चो, यून युह-जुंग और विल पैटन जैसे सितारों ने अभिनय किया है। ली आइजैक चुंग ने इसका निर्देशन किया है।

लॉस एंजिलिस। कोरियाई प्रवासी परिवार की कहानी को दर्शाती फिल्म ‘मिनारी’ ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार अपने नाम किया है। हालांकि फिल्म को विदेशी फिल्म की श्रेणी में शामिल करने को लेकर काफी विवाद भी हुआ। ग्लोब्स का आयोजन करने वाली संस्था हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) को कई शख्सियतों की आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी कंपनियों ए 24 और प्लान बी ने क्रमश: फिल्म का निर्माण और उसमें पैसा लगाया है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का को टक्कर देंगी आलिया भट्ट! एक्टिंग के बाद शुरू किया ये काम

फिल्म में स्टीवन येउन, हान ये-री, अलान किम, नोएल काते चो, यून युह-जुंग और विल पैटन जैसे सितारों ने अभिनय किया है। ली आइजैक चुंग ने इसका निर्देशन किया है। पुरस्कार जीतने पर फिल्मकारों ने ‘मिनारी’ की टीम का शुक्रिया अदा किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़