प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में संभालेंगे अहम भूमिका

Prince Harry to take the crucial role in Commonwealth
[email protected] । Feb 19 2018 9:57AM

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में युवा नेतृत्व की भूमिका संभालने वाले हैं। मीडिया की एक खबर के मुताबिक, लंदन में राष्ट्रमण्डल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हैरी के औपचारिक रूप से नयी भूमिका संभालने की उम्मीद है।

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी राष्ट्रमंडल में युवा नेतृत्व की भूमिका संभालने वाले हैं। मीडिया की एक खबर के मुताबिक, लंदन में राष्ट्रमण्डल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में हैरी के औपचारिक रूप से नयी भूमिका संभालने की उम्मीद है।

इसका आयोजन 16 से 20 अप्रैल को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 53 सदस्य देशों के नेताओं के इसमें शिरकत करने की उम्मीद है। ‘द संडे टाइम्स’ ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि 33 वर्षीय प्रिंस शिखर सम्मेलन में अहम भूमिका निभाएंगे।  खबर है कि हैरी की भूमिका को लेकर राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों के बीच सहमति बन चुकी है और राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के युवा मंच पर उनके संबोधन की उम्मीद है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़