प्रिंस विलियम और हैरी ने डायना के साक्षात्कार को लेकर बीबीसी की निंदा की

Prince William and Harry

प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने बीबीसी द्वारा 25 साल पहले उनकी मां के लिए साक्षात्कार में दिखाई गई ‘चालाकी’ की निंदा की है। डायना ने उस साक्षात्कार में अपने पति और प्रिंस विलियम एवं हैरी के पिताप्रिंस चार्ल्स के साथ रिश्तों में तनाव के बारे में बात की थी।

लंदन। प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने बीबीसी द्वारा 25 साल पहले उनकी मां के लिए साक्षात्कार में दिखाई गई ‘चालाकी’ की निंदा की है। डायना ने उस साक्षात्कार में अपने पति और प्रिंस विलियम एवं हैरी के पिताप्रिंस चार्ल्स के साथ रिश्तों में तनाव के बारे में बात की थी। निष्पक्ष जांच ने पाया है कि बीबीसी ने 1995 के विवादित साक्षात्कार मेंअपनी पहचान के अनुरूप उच्च मानकों और पारदर्शिता का पालन नहीं किया। इसके बाद अलग-अलग बयान जारी कर प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने आरोप लगाया कि वह साक्षात्कार उनके ‘भय और संविभ्रम’ के लिए था जिसेसे उनके अभिभावकों के रिश्तों में खटास आया।

इसे भी पढ़ें: तेजपाल को बरी किये जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेगी गोवा सरकार: मुख्यमंत्री

दुलर्भ हस्तक्षेप करते हुए विलियम ने कहा कि उनकी मां न केवल ‘शरारती संवाददाता’ बल्कि बीबीसी के शीर्ष अधिकारियों को लेकर असफल हुई जिन्होंने सख्त सवाल पूछले के बजाय दूसरे पक्ष पर अधिक गौर किया। वीडियो संदेश में कहा गया, ‘‘जांच के नतीजे चिंताजनक है। बीबीसी कर्मचारी ने मेरी मां का साक्षात्कार लेने के लिए झूठ और फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया। शाही परिवार को लेकर झूठे दावे किए जिसने उनमें (डायना में) भय और संविभ्रम (पेरनॉइअ) उत्पन्न हुआ।’’

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन-स्टारर फिल्म मैदान ओटीटी पर होगी रिलीज? फिल्ममेकर्स ने दिया जवाब

विलियम के छोटे भाई हैरी ने मीडिया की इस कथित जहरीली संस्कृति को अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एक अलग बयान में कहा कि दोहन की संस्कृति और अनैतिक तरीके ने अंतत: उनकी मां की जिंदगी छीन ली।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़