नये साल की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इस खास अंदाज में की, देखे तस्वीरें

priyanka-chopra-and-nick-jonas-started-the-new-year-in-this-special-way
रेनू तिवारी । Jan 4 2020 11:17AM

प्रियंका की एक तस्वीर में समुद्र के पास उनके दोस्त खड़े हैं और दोस्तों के बीच निक जोनास बैठे है और जोनास की गोद में प्रियंका बैठी हैं। ये पोज काफी अच्छा लग रहा हैं। इसके अलावा एक तस्वीर और हो जिसमें प्रियंका अपने दोस्तों के साथ सम्रुद्र की ओर मुंह करके खड़ी हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने क्रिसमस डे पर कैलिफोर्निया में शानदार पार्टी की। इस दौरान निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को बैटमोबाइल गिफ्ट किया था दोनों ने बैटमोबाइल से बर्फ में राइड की। दोनों के सेलेब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने न्यू ईयर हॉलीडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया की सबसे लापरवाह माँ, जो फिल्मो में अक्सर आपने बच्चे खो देती थीं

प्रियंका की एक तस्वीर में समुद्र के पास उनके दोस्त खड़े हैं और दोस्तों के बीच निक जोनास बैठे है और जोनास की गोद में प्रियंका बैठी हैं। ये पोज काफी अच्छा लग रहा हैं। इसके अलावा एक तस्वीर और है जिसमें प्रियंका अपने दोस्तों के साथ सम्रुद्र की ओर मुंह करके खड़ी हैं। इस तस्वीर के पोज को देखकर आप फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा के पोस्टर की याद आ जाएगी। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नये साल के शानदार जश्न को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि "परिवार और दोस्तों के लिए आभारी जो सब कुछ बेहतर बनाते हैं। हमारे आस-पास के दोस्त और हमसे दूर रहने वाले लोग .. आपको Miss कर रही हूं। मैं इस नए साल की शुरुआत आप सभी के इंतजार के साथ कर रहीं हूं। 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़