शाहरुख- सलमान को पछाड़ प्रियंका चोपड़ा ने बनाया रिकॉर्ड, सनी लियोन की हॉटनेस भी नहीं आई काम

priyanka-chopra-has-been-searched-the-internet-most-often-by-people
रेनू तिवारी । Nov 20 2019 2:35PM

प्रियंका के बॉलीवुड से हॉलीवुड के सफर को देखें तो प्रियंका ने अपनी काबिलियत से दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई देती हैं। 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने तीन साल बाद बॉलीवुड में फिल्म द स्काई इज पिंक से वापसी की है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था साथ ही समीक्षकों ने भी काफी तारीफ की थी। प्रियंका के बॉलीवुड से हॉलीवुड के सफर को देखें तो प्रियंका ने अपनी काबिलियत से दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई देती हैं। 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इसे भी पढ़ें: तमिल सिनेमा के यह दो दिग्गज अभिनेता अब खेलेंगे राजनीतिक पारी

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है जिससे बॉलीवुड के सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित सनी लियोन का भी बड़ा झटका लगा है। एक बड़ी वेबसाइट पर छपी खबरों के मुताबिक SEMrush नाम की कंपनी के एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा को पूरी दुनिया के लोगों ने सबसे ज्यादा बार इंटरनेट पर सर्च किया है। ये सर्वे अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच किया गया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता किस कदर बढ़ी है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सर्वे के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा का नाम 2019 में इंटरनेट पर 27.4 करोड़ बार सर्च किया गया। प्रियंका के अलावा इंटरनेट पर सर्च करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोनी तीसरे नंबर पर हैं। इससे पहले सनी लियोन को भारत में सबसे ज्यादा बार लोगों ने सर्च किया था।

इसे भी पढ़ें: सपने सच होते हैं! कभी इस यूनिवर्सिटी में थी पढ़ने की इच्छा, अब वहां लेक्चर देंगे आनंद कुमार

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 144 करोड़ का घर लिया है जिसमें वह स्थाई तौर पर प्रियंका के साथ रहेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़