नहीं हो रहा है प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास का तलाक, एक्ट्रेस ने दिया ये बड़ा हिंट

Priyanka Chopra-Nick Jonas
रेनू तिवारी । Nov 23 2021 11:10AM

पति का नाम अपने नाम से हटाने के बाद अफवाह बहुत ही तेजी से फैली की दोनों के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। तलाक की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ट्रेंड करने लगे। खबर इंटरनेस पर आग की तरह फैल गयी।

यह मौसम शादियों का है इसमें लोग एक दूसरे के संग साथ फेरे लेकर साथ रहने की कसमें खाते हैं लेकिन 22 नवंबर की शाम को एक ऐसी खबर आयी जिसने सभी को हैरान कर  दिया। साथ रहने के मौसम में खबरें आयी कि सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा अपने पति बॉलीवुड सिंगर निक जोनास से अलग हो रही है। खबर का आधार था प्रियंका चोपड़ा का अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नाम के साथ लिख 'जोनास' शब्द को हटाना। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल दिया और प्रियंका चौपड़ा के साथ लगा पति का नाम 'जोनास' हटा दिया।

इसे भी पढ़ें: मेरी प्रतिभा के कारण ही मुझे तड़प में काम करने का मौका मिला : अहान शेट्टी

पति का नाम अपने नाम से हटाने के बाद यह अफवाह बहुत ही तेजी से फैली की दोनों के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। तलाक की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ट्रेंड करने लगे। यह खबर इंटरनेस पर आग की तरह फैल गयी।  तलाक की खबरों को लेकर प्रियंका ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है न ही किसी करीबी ने इस बात पर मुहर लगाई है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा संकेत दिया है तो तलाक की खबरों का खंड़न करता है।

इसे भी पढ़ें: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान? अपनी को-स्टार के साथ शादी के बंधन में बंधने की हो रही चर्चा! 

सोमवार की शाम को सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने जिम करते हुए एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में वह अपने हाथों में डंबल लेकर आर्म्स मारते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस खबर पर कमेंट करते हुए लिखा डैम! मैं तुम्हारी बाहों मे ही मरना चाहती हूं। प्रियंका चोपड़ा का यह कमेंट मीडिया पर अफवाह उड़ने के बाद किया गया। जिससे यह साफ है कि प्रियंका और निक के बीच प्यार बरकरार है और दोनों साथ है। 

इसके अलावा यह भी बड़ी बात है कि दोनों अभी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। किसी एक ने भी दूसरे को अनफॉलो नहीं किया है।  इसके अलावा प्रिंयका की मां जो मुंबई में रहती हैं उन्होंने भी इस खबर को अफवाह कहा हैं। यानी की दोनों के बीच अभी तक सब ठीक हैं।

इसके अलावा हम सभी ने हाल ही में सोशल माडिया पर देखा कि दोनों ने साथ मिलकर दिवाली मनायी। प्रियंका चोपड़ा और निक ने साथ में मिल कर एक नया घर खरीदा है जहां उन्होंने शानदार तरीके से दिवाली पार्टी की।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़