प्रियंका ने किया खुलासा, डायरेक्टर मुझ पर चिल्लाते थे और मुझे फिल्म से निकाल दिया जाता था

priyanka-revealed-directors-used-to-shout-at-me-and-i-was-fired-from-the-film
रेनू तिवारी । Sep 9 2019 6:09PM

2018 में निक से शादी करने के बार प्रियंका का स्थायी पता अमेरिका ही है और वो इस समय ज्यादा ध्यान अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही दे रही हैं। फिल्म द स्काई इज पिंक की रिलीज डेट की घोषणा के बाद प्रियंका फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने टैलेंट से दुनिया में भारत का नाम मशहूर किया हैं। उन्होंने कामयाबी का ये शिखर लंबे संघर्ष के बाद हासिल किया हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में अरहान अख्तर के साथ दिखाई देंगी। बॉलीवुड में ये फिल्म अब प्रियंका की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म के अलावा प्रियंका के पास फिलहाल कोई बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है।

2018 में निक से शादी करने के बार प्रियंका का स्थायी पता अमेरिका ही है और वो इस समय ज्यादा ध्यान अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही दे रही हैं। फिल्म द स्काई इज पिंक की रिलीज डेट की घोषणा के बाद प्रियंका फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने वोग मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में अपने संघर्ष से जुड़ी कुछ बाते शेयर की। जिसमें उन्होंने कई खुलासे भी किए हैं।

इसे भी पढ़ें: कैसी थी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कप्तान विराट कोहली से पहली मुलाक़त?

प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि जब मैं इंडस्ट्री में आयी थी, तब मुझे ना कुछ पता था और नहीं मैं किसी को जानती थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहा से शुरुआत करूं। कैसे और किस तरह आगे बढ़ सकती हूं। वह आगे बताती हैं कि डायरेक्टर मुझ पर चिल्लाते थे। मुझे फिल्मों से निकाल दिया जाता था। इस दौरान मेरे पिता मेरे साथ हमेशा खड़े रहे। उनकी एक सलाह मुझे याद रही। प्रियंका ने कहा कि मेरे पिता कहते थे कि ज्यादा सुनो और कम बोलो।

आपको बता दें कि शाहरुख खान से अफेयर की खबरों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा के साथ जल्दी कोई काम नहीं करना चाहता था। हॉलीवुड जाने से पहले उनके पास केवल दो ही फिल्म थी जय-गंगाजल और बाजीराव मस्तानी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़