- |
- |
हृदय रोग से पीड़ित प्रिंस फिलिप के दिल का ‘सफल’ ऑपरेशन : बकिंघम पैलेस
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- मार्च 4, 2021 18:22
- Like

हृदय रोग से पीड़ित ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का लंदन के एक अस्पताल में किया गया ऑपरेशन सफल रहा। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लंदन। हृदय रोग से पीड़ित ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का लंदन के एक अस्पताल में किया गया ऑपरेशन सफल रहा। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप को 16 रात अस्पताल में रहना पड़ा। पहले उन्हें निजी किंग एडवर्डसप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर हृदय रोग से संबंधित आगे की जांच और उपचार के लिए उन्हें सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' पर लोग क्यों हुए नाराज? निर्देशक ने दी सफाई
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का कल (बुधवार) सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में हृदय का सफल ऑपरेशन हुआ।’’ बयान में कहा गया, ‘‘वह इलाज, आराम के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे।’’ लंदन में सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल, नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) अस्पताल है और यूरोप का सबसे बड़ा हृदय रोग अस्पताल है। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग जून में 100 वर्ष के हो जाएंगे।

मनोरंजन जगत
प्रशंसक जब थियेटर में ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ देखते हैं तो कुछ विशेष होता है : विन डीजल
अप्रैल 15 1000 views
क्या प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में मिट सकती हैं हैरी और विलियम की दूरियां?
अप्रैल 14 1000 views
झरोखे से...
यह लक्षण बताते है कि आपके शरीर में B12 की कमी है, ऐसे करें दूर
अप्रैल 23 1000 views
कोविड-कचरे में कमी ला सकती है आईआईटी मंडी की नयी खोज
अप्रैल 22 1000 views

