एक ग्रह ऐसा भी जहां दिन में तीन बार होता है सूर्योदय

दोस्तों, आपको लग रहा होगा यह सब ख्वाबों की बातें हो रही हैं पर यह सच है हमारी पृथ्वी से मात्र 340 प्रकाशवर्ष दूर एक ऐसा ग्रह भी है जिस पर तीन बार सूर्योदय और तीन बार सूर्यास्त होता है।

बच्चों, हमारे दिन की शुरूआत सुबह सूरज निकलने के साथ होती है और कई बार तो ऐसा भी लगता है कि इतनी जल्दी सुबह क्यों हो गई काश, सूरज थोड़ी देर से निकलता और हम थोड़ी देर और सो पाते। पर दोस्तों, शुक्र मनाओ यह तो हमारी पृथ्वी है जहां दिन में केवल एक बार ही सूरज निकलता है और हमें दिन में एक बार ही सुबह जागना पड़ता है। अब उस ग्रह को क्या कहेंगे जहां एक ही दिन में तीन बार सूर्योदय होता है। सोचिए, यदि हम वहां रह रहे होते तब तो शायद बहुत मुश्किल हो जाती। वहां दिन में तीन बार उठकर नहाना, धोना, स्कूल जाना, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर, और सब कुछ जो भी हम एक दिन में करते हैं सब तीन-तीन बार करना पड़ता और तो और पक्षियों का चहचहाना, फूलों का खिलना, मुर्गे का बांग देना भी सब तीन तीन बार होता।

दोस्तों, आपको लग रहा होगा यह सब ख्वाबों की बातें हो रही हैं पर यह सच है हमारी पृथ्वी से मात्र 340 प्रकाशवर्ष दूर एक ऐसा ग्रह भी है जिस पर तीन बार सूर्योदय और तीन बार सूर्यास्त होता है। यह ग्रह तारामंडल सेंटोरस में स्थित है जो करीब 1.6 करोड़ साल पुराना है। इस नए ग्रह की खोज खगोल वैज्ञानिक अमेरिका में यूनीवर्सिटी ऑफ एरिजोना में सहायक प्रोफेसर डेनियल अपाई तथा उनकी टीम ने मिलकर की है। प्रोफेसर डेनियल अपाई के अनुसार यह ग्रह आज तक खोजे सबसे नये ग्रहों में से एक है। इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी और बृहस्पति ग्रह से चार गुना अधिक है। यह ग्रह तीन तारों की परिक्रमा लगता है और हर दिन इस ग्रह पर तीन बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखने को मिलते हैं। इस नए ग्रह को ‘एचडी 131399एबी’ नाम दिया गया है।

वैज्ञानिकों के अनुसार हालांकि यह ग्रह विशाल है लेकिन इसका द्रव्यमान ग्रहों की सीमा मे ही है। यह ग्रह मुख्य तारे की परिक्रमा कर रहा है और अपने मातृ तारे से यह करीब 12 अरब किमी दूर है। इस ग्रह को अपने सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी के मुकाबले 550 गुना ज्यादा समय लगता है। यह ग्रह सूर्य से प्लूटो की तुलना में अपने मातृ तारे से दुगनी दूरी पर है लेकिन इसका तापमान 580 डिग्री सेल्सियस आंका गया है जो इसके कम उम्र का होने के कारण अधिक गर्म है।

प्रोफेसर डेनियल अपाई का कहना है कि यह नया ग्रह ‘एचडी 131399एबी’ उन एक्सोप्लेनेट्स में से एक है जिसकी सीधी तस्वीर ली गयी है और यह इस तरह के रोचक गतिशील विन्यास में पहला है। खोजकर्ता टीम में शामिल पीएचडी के छात्र केविन वाग्नेर का कहना है कि यह नया ग्रह एक ऐसे तारे की परिक्रमा करता है जिसकी परिक्रमा एक युग्म में बंधे दो अन्य तारे करते हैं। यह नया ग्रह अब तक खोजे गए ग्रहों में सबसे कम उम्र वाला ग्रह है, इस ग्रह पर भी मिथेन और जलबाष्प की उपस्थिति भरा वातावरण है जो इस तरह के गैस महादानव ग्रहों पर सामान्य बात है।

अमृता गोस्वामी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़