अच्छे दिन (बाल कविता)

hindi poem on childrens
संतोष उत्सुक । Jun 19 2018 4:56PM

लेखक संतोष उत्सुक की बाल कविता अच्छे दिन में बादल गरजने और गर्मी से निजात मिलने की खुशी को दर्शाया गया है।

लेखक संतोष उत्सुक की बाल कविता अच्छे दिन में बादल गरजने और गर्मी से निजात मिलने की खुशी को दर्शाया गया है।

बादल जब खूब बरसते हैं 

गर्मी में अच्छा लगता है

 

ठंडी हवा जब चलती है 

मौसम सुहावना होता है

 

सुन्दर फूल जब खिलते हैं

पर्यावरण सुगंधित होता है

 

तितलियां जब फुदकती हैं 

नाचने को हर मन होता है

 

सुबह सवेरे उठ जाओ तो 

बहुत अच्छा दिन रहता है 

 

रोजाना सैर करते रहने से 

स्वास्थ्य अच्छा रहता है

 

व्यायाम जो करते रहते 

शरीर सुगठित रहता है

-संतोष उत्सुक

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़