गर्मी की लो छुट्टी आई (बच्चों के लिए कविता)

बच्चों के लिए कहानियां लिखने वालीं प्रसिद्ध लेखिका अमृता गोस्वामी ने लिखी है गर्मियों की छुटि्टयों पर यह कविता। आप भी लें इसका आनंद।

बच्चों के लिए कहानियां लिखने वालीं प्रसिद्ध लेखिका अमृता गोस्वामी ने लिखी है गर्मियों की छुटि्टयों पर यह कविता। आप भी लें इसका आनंद।

स्कूल की दूर हुई भागम-भगाई

गर्मी की लो छुट्टी आई।


आराम से उठ मैनें ली अंगड़ाई

गर्मी की लो छुट्टी आई।


मम्मी नहीं आज मुझ पर चिल्लाई

गर्मी की लो छुट्टी आई।


पिकनिक पर जा सब मौज मनाई

गर्मी की लो छुट्टी आई।


हाहा ठीठी संग करी मिल भाई

गर्मी की लो छुट्टी आई।


जमकर खेला लूडो, आई-स्पाई

गर्मी की लो छुट्टी आई।


टीवी, वीडियो से पापा ने पाबंदी हटाई

गर्मी की लो छुट्टी आई।

- अमृता गोस्वामी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़