जीत के बाद रोनाल्डो ने कहा, पुर्तगाल अभी सुधार कर सकता है

Portugal can improve now
[email protected] । Jun 21 2018 11:27AM

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मोरक्को के खिलाफ ग्रुप बी के मैच में जीत के बाद आज यहां कहा कि पुर्तगाल को आगे अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है। रियल मैड्रिड के इस स्ट्राइकर ने दो मैचों में अपना चौथा गोल किया।

मास्को। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मोरक्को के खिलाफ ग्रुप बी के मैच में जीत के बाद कहा कि पुर्तगाल को आगे अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है। रियल मैड्रिड के इस स्ट्राइकर ने दो मैचों में अपना चौथा गोल किया। रोनाल्डो ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। सबसे महत्वपूर्ण मैच जीतना और तीन अंक हासिल करना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि अगर हम हार जाते हैं तो बाहर हो जाएंगे। हम जानते थे कि मोरक्को कोई कसर नहीं छोड़ेगा। मैं गोल करने में सफल रहा और यह मेरे लिये अच्छा है। रोनाल्डो ने कहा, ‘‘हम आगे भी अपनी कड़ी मेहनत करके सुधार जारी रखेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़