नेपाल में बाढ़ का कहर,एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत; 17 लोग लापता

nepal flood

नेपाल में बाढ़ की चपेट में आने से एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत हो गई है।जिले में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन में कुल मिलाकर 17 लोग लापता हैं। नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।

काठमांडू। मध्य नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में बाढ़ की चपेट में आने से एक भारतीय और दो चीनी श्रमिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखरेल ने कहा कि भारतीय श्रमिक का शव बृहस्पतिवार को सिंधुली में सुनकोशी नदी में मिला जबकि दो चीनी नागरिक सिंधुपालचौक में मृत पाए गए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने हिंसा पीड़ित प्रवासियों को शरण देने संबंधी ट्रंप के कड़े नियमों को किया खत्म

पीड़ित मेलमची जलापूर्ति परियोजना के लिये काम करते थे। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दो भारतीय और एक चीनी श्रमिक अभी भी लापता हैं। जिले में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन में कुल मिलाकर 17 लोग लापता हैं। नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र पुलिस बल द्वारा बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़