Louisiana में नाइटक्लब में गोलीबारी में 12 लोग घायल, कोई गिरफ्तारी नहीं

nightclub shooting
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

गोलीबारी की यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे डायर बार एंड लाउंज में हुई। अभी गोलीबारी के कारणों, पीड़ितों या जांच के बारे में कोई अतिरिक्त सूचना उपलब्ध नहीं है।

बैटन रग। लुइसियाना के बैटन रग में एक नाइटक्लब में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि बाकी की स्थिति स्थिर है। गोलीबारी के सिलसिले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस प्रवक्ता सर्जेंट अल जीन मैकनीले जूनियर ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे डायर बार एंड लाउंज में हुई। अभी गोलीबारी के कारणों, पीड़ितों या जांच के बारे में कोई अतिरिक्त सूचना उपलब्ध नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Ukraine को अधिक शक्तिशाली हथियार देने वाले देश तबाही को स्वयं आमंत्रित कर रहे: रूस

बैटन रग के मेयर शैरन वेस्टन ब्रूम ने गोलीबारी को ‘‘हिंसा का निंदनीय कृत्य करार दिया, जिसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।’’ ब्रूम ने ट्वीट किया, ‘‘हम तब तक अपना काम नहीं बंद करेंगे, जब तक हर कोई सुरक्षित महसूस नहीं करता और लोग अपने मतभेदों को दूर करने के लिए बंदूक उठाना नहीं छोड़ देते।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़