मैक्सिको के समुद्री किनारे पर 122 समुद्री कछुए मृत पाए गये

122-sea-turtles-found-dead-on-mexico-beach
[email protected] । Aug 18 2018 12:05PM

मैक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि चिपास प्रांत के एक तट पर 122 समुद्री कछुएं मृत मिले हैं, इनमें ज्यादातर विलुप्तप्रायः प्रजाति के हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कछुओं की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।

टक्सटला गुटेरेज। मैक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि चिपास प्रांत के एक तट पर 122 समुद्री कछुएं मृत मिले हैं, इनमें ज्यादातर विलुप्तप्रायः प्रजाति के हैं। पर्यावरण मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि कछुओं की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।

वहीं 10 फीसदी कछुओं के सिर या खोल में जख्म के निशान मिले हैं जो मछली फंसाने वाले हुक या मछली पकड़ने वाले जाल से मिलते जुलते हैं। बयान में बताया गया है कि ये कछुए बेहद खराब अवस्था में मिले थे जिससे उनका पोस्टमार्टम करना संभव नहीं था। करीब 111 कछुए विलुप्तप्रायः पैसिफिक रिडले प्रजाति के हैं। मेक्सिको ने 1990 में समुद्री कछुओं को पकड़ने पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन इनके अंडे की मांग ब्लैक मार्केट में काफी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़