फ्रांस के बार में लगी आग में 13 की मौत, छह घायल

[email protected] । Aug 6 2016 2:25PM

उत्तरी फ्रांस के रूएन में एक बार में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। गृह मंत्री बरनार्ड कैजनोव ने यह जानकारी दी है।

रेनेस। उत्तरी फ्रांस के रूएन में एक बार में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। गृह मंत्री बरनार्ड कैजनोव ने यह जानकारी दी है। शहर के मध्य में बने कुबा लिबर बार में एक जन्मदिन समारोह के दौरान यह आग लगी। कैजनोव ने एक बयान में बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रूएन शहर के बीच में स्थित एक बार में आग लग गयी। 13 लोगों की मौत हुयी है और छह घायल हुये हैं। 50 से अधिक दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’ जांच दल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि जन्मदिन केक की मोमबत्तियों से आग लगी होगी। सीन मेरीटाइम प्रांत के महासचिव यवान कोरडेइर ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़