रूसी पनडुब्बी में आग के बाद फैला जहरीला धुआं, 14 नाविकों की मौत

14-russian-sailors-dead-after-fire-in-secret-navy-submarine
[email protected] । Jul 3 2019 9:34AM

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि रूसी जल क्षेत्र में पनडुब्बी पर आग के बाद जहरीला धुआं फैलने से 14 नाविकों की मौत हो गयी।

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गहरे पानी के भीतर अनुसंधान कार्य में लगी पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के 14 लोगों की मौत हो गयी। रक्षा मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने बताया कि एक जुलाई को गहरे पानी में पनडुब्बी पर समुद्र तल की गहराई से जुड़े आकलन कार्य के दौरान आग लग गयी। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि रूसी जल क्षेत्र में पनडुब्बी पर आग के बाद जहरीला धुआं फैलने से 14 नाविकों की मौत हो गयी। आग पर काबू पा लिया गया और आगे जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: नौसेना के डीएसआरवी ने पनडुब्बी से कर्मियों को निकालने का अभ्यास किया

नौसेना के कमांडर इन चीफ मामले की जांच कर रहे हैं। यह पनडुब्बी समुद्री गोदी के पास अध्ययन कार्य में जुटी हुई थी। यह पनडुब्बी उत्तरी शहर सेवरोमोर्स्क में एक सैन्य बेस में तैनात है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़