यमन में कोरोना वायरस के 1,674 मामलों, 97 चिकित्सा कर्मियों की मौत हो गयी

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 25, 2020 8:36AM
कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले यमन में हर 10,000 लोगों पर महज 10 डॉक्टर थे। पांच साल के युद्ध के बाद देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। उसकी आधी चिकित्सा सुविधाएं बेकार पड़ी हैं। यमन में कोरोना वायरस से 97 चिकित्सा कर्मियों की मौत हो गयी है।
सन। यमन में कोरोना वायरस से 97 चिकित्सा कर्मियों की मौत हो गयी है। एक मानवीय सहायता समूह ने यह जानकारी दी। इससे युद्धग्रस्त देश में जर्जर स्वास्थ्य क्षेत्र पर इस वैश्विक महामारी के असर का अनुमान लगाया जा सकता है। ‘मेडग्लोबल’ ने यमनी डॉक्टरों के हवाले से यह जानकारी दी। मरने वाले 97 चिकित्सा कर्मियों में संक्रामक रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा निदेशक, दाइयां और दवा विक्रेता शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में कोरोना से निपटने के लिए सरकार की नई गाइडलाइन, दुकानों, सुपरमार्केट में अब मास्क लगाना अनिवार्य
कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले यमन में हर 10,000 लोगों पर महज 10 डॉक्टर थे। पांच साल के युद्ध के बाद देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। उसकी आधी चिकित्सा सुविधाएं बेकार पड़ी हैं। यमन की अंतरराष्ट्रीय तौर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कोविड-19 के 1,674 मामलों और 469 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।