मिस्र में सेना की कार्रवाई में 19 आतंकियों की मौत

19 dead in army operations in Egypt
[email protected] । May 17 2018 7:16PM

मिस्र के सिनाई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में सेना के छापों में 19 आतंकी मारे गए। मिस्र के सैन्य बल ने आज यह जानकारी दी। यह छापे ‘कॉम्प्रिहेंसिव ऑपरेशन सिनाई 2018’ के तहत की गयी।

काहिरा। मिस्र के सिनाई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में सेना के छापों में 19 आतंकी मारे गए। मिस्र के सैन्य बल ने आज यह जानकारी दी। यह छापे ‘कॉम्प्रिहेंसिव ऑपरेशन सिनाई 2018’ के तहत की गयी। अभियान उत्तर एवं मध्य सिनाई में आतंकवाद के खात्मे के लिए फरवरी में शुरू किया गया। सेना ने एक बयान में कहा कि उत्तर एवं मध्य सिनाई में कार्रवाई में सैन्य बल के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकी मारे गए। इसमें कहा गया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में नौ अन्य आतंकी मारे गए। बयान के अनुसार अभियान के दौरान 20 अन्य आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़