नाइजीरिया के कानो प्रांत में सड़क दुर्घटना से 19 व्यक्तियों की मौत: अधिकारी

19-die-in-road-accident-in-nigeria-s-kano-state

नाइजीरिया के कानो प्रांत में एक व्यस्त सड़क पर चार वाहनों के टकरा जाने से 19 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को एक सड़क सुरक्षा अधिकारी ने दी। फेडरल रोड सेफ्टी कमीशन (एफआरएससी) के जुबैरू माटो ने कहा कि दुर्घटना रविवार को कानो से 85 किलोमीटर दूर दिनयार माडिगा गांव में हुई।

कानो। नाइजीरिया के कानो प्रांत में एक व्यस्त सड़क पर चार वाहनों के टकरा जाने से 19 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को एक सड़क सुरक्षा अधिकारी ने दी। फेडरल रोड सेफ्टी कमीशन (एफआरएससी) के जुबैरू माटो ने कहा कि दुर्घटना रविवार को कानो से 85 किलोमीटर दूर दिनयार माडिगा गांव में हुई। 

इसे भी पढ़ें: नाईजीरिया में अपहृत पांच भारतीय नाविकों को कराया गया मुक्त: मनसुख मंडाविया

माटो ने कहा कि दुर्घटना में 19 व्यक्तियों की मौत हो गई। इसमें चार वाहन शामिल थे जिसमें दो बसें और दो कारें हैं।’’उन्होंने बताया कि सात अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि तेज गति के वाहन गड्ढों से बचने के चक्कर में आपस में टकरा गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़