इराक में आयी बाढ़ में दो दिन में 21 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

21-dead-in-iraq-floods-in-two-days-ministry-of-health
[email protected] । Nov 26 2018 11:20AM

इराक में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ में दो दिन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी है। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को यह जानकारी दी।

बगदाद। इराक में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ में दो दिन में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी है। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को यह जानकारी दी। इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने बताया कि मरने वालों में औरतें और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 180 लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि सलाहाद्दीन प्रांत में कुल 10,000 लोगों और निनेवेह में 15,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है। प्रधानमंत्री अब्देल अब्देल महदी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वे लोगों की मदद के लिये सुरक्षा बलों, स्थानीय अधिकारियों का एक ‘‘संकट प्रकोष्ठ’’ स्थापित करने वाले हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़