अगले महीने अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे चीन के तीन Astronauts, कोई महिला चालक नहीं शामिल

china

चीन के अंतरिक्ष यात्री अगले महीने अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे।मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के उप मुख्य योजनाकार यांग लिवेई ने यह जानकारी चीन की सरकारी मीडिया को दी।2003 में पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले यांग ने अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान या उड़ान की तारीख का कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन पुष्टि की कि चालक दल में कोई महिला शामिल नहीं होगी।

बीजिंग। पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों का तीन सदस्यीय दल अगले महीने चीन के नये अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन महीने के अभियान के लिए रवाना होगा। यह जानकारी एक अंतरिक्ष अधिकारी ने दी जो देश के पहले अंतरिक्ष यात्री थे। मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के उप मुख्य योजनाकार यांग लिवेई ने यह जानकारी चीन की सरकारी मीडिया को दी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब एक स्वचालित अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन ‘तियान्हे’ के लिए ईंधन और आपूर्ति के साथ रवाना हुआ है। ‘तियान्हे’ चीन द्वारा भेजा गया तीसरा और सबसे बड़ा अंतरिक्ष स्टेशन है।

इसे भी पढ़ें: क्या अमेरिका आने-जाने वालों के लिए टीका पासपोर्ट होगा अनिवार्य? बाइडेन सरकार ने दिया जवाब

इसके कोर मॉड्यूल को 29 अप्रैल को कक्षा में प्रक्षेपित किया गया था। यांग ने ‘चाइना सेंट्रल टेलीविजन’ से कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर शेनझोउ 12 कैप्सूल चीन के उत्तर-पश्चिम स्थित जिउक्वान बेस से अगले महीने प्रक्षेपित किया जाएगा। 2003 में पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले यांग ने अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान या उड़ान की तारीख का कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन पुष्टि की कि चालक दल में कोई महिला शामिल नहीं होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़