इंडोनेशिया के पुलिस मुख्यालय पर हमला, 4 हमलावरों की मौत

4 Assailants Dead after Attacking Police Headquarters in Indonesia
[email protected] । May 16 2018 4:28PM

इंडोनेशिया के अधिकारियों ने आज कहा कि पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले चार लोगों को उन्होंने मार गिराया। हमले में एक अधिकारी की भी मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

जकार्ता। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने आज कहा कि पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले चार लोगों को उन्होंने मार गिराया। हमले में एक अधिकारी की भी मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। देश की राष्ट्रीय पुलिस के अनुसार सुमात्रा द्वीप पर रिआयू में एक स्टेशन के द्वार पर समूह ने एक मिनी वैन से टक्कर मारी और उसके बाद हमलावरों ने अधिकारियों पर हमला किया। प्रवक्ता सेतयो वास्सितो ने कहा, ‘चार हमलावरों को मार गिराया गया और एक फरार हो गया।’

टेलीविजन तस्वीरों में दिखाया गया है कि चार संदिग्धों के शव जमीन पर पड़े हुए है। शुरूआत में स्थानीय पुलिस प्रमुख ने बताया था कि उन्होंने तीन लोगों को मार गिराया और एक अन्य घायल हो गया। मीडिया ने बताया कि एक हमलावर ने अपने शरीर पर एक बम बांधा हो सकता है लेकिन पुलिस ने तत्काल इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़