इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप पर आया 6.3 तीव्रता का भूकंप

6-3-magnitude-earthquake-struck-on-lombok-island-of-indonesia
[email protected] । Aug 19 2018 11:38AM

इंडोनेशिया के द्वीप लोमबोक में आज 6.3 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया। इससे पहले यहां कुछ सप्ताह पहले तेज भूकंप आया था जिसमें 460 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

लोमबोक। इंडोनेशिया के द्वीप लोमबोक में आज 6.3 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया। इससे पहले यहां कुछ सप्ताह पहले तेज भूकंप आया था जिसमें 460 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने दी है। 

यूएसजीएस ने बताया कि पूर्वी लोमबॉक के बेलेंटिंग शहर के पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में भूकंप आया जिसका केन्द्र जमीन से सात किलोमीटर की गहरायी में केन्द्रित था। निवासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्वी लोमबोक में भूकंप के तेज झटके महसूस किये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़