यूनान के इविया द्वीप पर तूफान के बाद आई बाढ़ से 7 लोगों की मौत

 Greece

यूनान की मौसम विज्ञान सेवा ने बताया कि इविया के कुछ हिस्सों में 11.8 इंच बारिश हुई जो यहां की सालाना बारिश 14.8 इंच का 80 फीसदी है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दम्पत्ति रविवार सुबह पोलितिका के समुद्र किनारे स्थित गांव के अपने घर में बेसुध मिले।

एथेंस। यूनान के इविया द्वीप पर तूफान और उसके बाद बाढ़ आने के कारण सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग दम्पत्ति तथा आठ महीने का एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक व्यक्ति लापता भी है और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों या कारों में बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: ईरान की UN से अपील, विमान रोकने की घटना के लिए अमेरिका को बनाए जवाबदेह

यूनान की मौसम विज्ञान सेवा ने बताया कि इविया के कुछ हिस्सों में 11.8 इंच बारिश हुई जो यहां की सालाना बारिश 14.8 इंच का 80 फीसदी है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दम्पत्ति रविवार सुबह पोलितिका के समुद्र किनारे स्थित गांव के अपने घर में बेसुध मिले। उनके घर में बाढ़का पानी भरा हुआ था। इसी गांव में बच्चा भी एक अपार्टमेंट के भूतल में मिला। अधिकारियों के मुताबिक बच्चे के माता-पिता पर्यटक हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़