अमेरिका में 737 मैक्स विमान को जल्द मिल सकती उड़ान भरने की मंजूरी

737-max-aircraft-may-get-approval-to-fly-soon-ceo-boeing
[email protected] । Sep 12 2019 4:01PM

अमेरिका में बोइंग के 737 मैक्स विमान सेवा में लौट सकते हैं। हालांकि 2019 में इसे उड़ान भरने के लिए मंजूरी नहीं मिली है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बोइंग के 737 मैक्स विमान सेवा में लौट सकते हैं। हालांकि 2019 में इसे उड़ान भरने के लिए मंजूरी नहीं मिली है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में ई-सिगरेट पर पाबंदी लगा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

कैलिफोर्निया में निवेशक सम्मेलन में बोलते हुए बोइंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनिस मुइलेनबर्ग ने कहा कि इस मॉडल के विमानों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा उड़ान भरने की मंजूरी संभव है। मार्च महीने में दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बोइंग 737 मैक्स के उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़