नौका से भाग रहे 93 रोहिंग्या को वापस म्यामां शिविरों में भेजा गया : पुलिस

93-rohingyas-fleeing-the-sent-back-to-myanmar-camps
[email protected] । Nov 28 2018 6:18PM

म्यामां से पलायन की कोशिश कर रहे करीब 100 रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस रखाइन प्रांत भेज दिया गया है। उन्हें मलेशिया जाने वाले समुद्री मार्ग पर हिरासत में लिया गया।

यांगून। म्यामां से पलायन की कोशिश कर रहे करीब 100 रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस रखाइन प्रांत भेज दिया गया है। उन्हें मलेशिया जाने वाले समुद्री मार्ग पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस घटना से एक बार फिर शरणार्थी नौका संकट गहराने के आसार बढ़ गये हैं।

यह भी पढ़ें- यूरोपीय संघ में बड़े पैमाने पर पूर्वाग्रह का सामना कर रहे हैं अश्वेत लोग

पलायन कर रहे रोहिंग्या तीन नौकाओं में सवार थे। हालांकि नौकाएं अब जब्त कर ली गयी हैं और पिछले दो सप्ताह में उन्हें वापस रखाइन प्रांत भेज दिया गया है। मॉनसूनी मौसम के कारण समुद्र में जाने के लिये अनुकूल परिस्थिति है हालांकि नौका वहन में अब भी जोखिम बना है।

तीसरी नौका पर सवार सभी लोगों को सितवे के आस-पास के शिविरों में वापस भेजा जा रहा है। म्यामां में 2012 में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद यहां 1,20,000 से अधिक लोग रह रहे हैं। स्थानीय मीडिया में जारी एक तस्वीर में चिलचिलानी धूप में नौका में सवार लोगों का समूह दिख रहा है जो 2015 के नौका संकट की याद दिलाती है।

यह भी पढ़ें- जनरल मोटर्स के संयंत्र बंद करने पर ट्रूडो, ट्रंप ने जाहिर की ‘नाराजगी’

पुलिस मेजर मिन ल्वीन ने बताया कि रविवार रात दक्षिणी दवेई शहर के तट पर नौसेना के अधिकारियों ने जब उन्हें रोका, उस वक्त वे मलेशिया जा रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘सभी को बीती रात नौसेना की एक नौका से सितवे भेज दिया गया।’’।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़