अफगानिस्तान में तालिबान हमला, 12 लोगों की मौत कई घायल

a-string-of-taliban-attacks-in-afghanistan-have-left-at-least-12-people-dead
[email protected] । Aug 8 2018 11:43AM

अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में चार महिलाओं समेत 12 लोग मारे गये जबकि नाटो के हवाई हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गयी। चार महिलाएं आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच गोलीबारी में मारी गयीं।

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में चार महिलाओं समेत 12 लोग मारे गये जबकि नाटो के हवाई हमले में नौ अफगान पुलिसकर्मियों की जान चली गयी। चार महिलाएं आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच गोलीबारी में मारी गयीं।

पश्चिमी फराह प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नासेर मेहरी ने बताया कि तालिबान ने प्रांत में एक सैन्य चौकी पर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गये और छह अन्य घायल हुए। सोमवार की देर रात को बाला बुलुक जिले में हमला शुरू हुआ था जो कई घंटे तक चला।

मेहरी के अनुसार अफगान हवाई हमले में 19 तालिबान लड़ाके मारे गये और 30 घायल हो गये। पूर्वी लोगार प्रांत में चार महिलाएं मारी गयीं और चार बच्चे घायल हो गये। सोमवार की रात को पूर्वी गजनी प्रांत में तालिबान के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गये।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़