क्राइस्टचर्च पर हुए मस्जिद हमलें के हमलावर पर लगा आतंकवाद का आरोप

accused-christchurch-mosque-shooter-now-facing-terrorism-charge

पुलिस ने बताया कि ब्रेंटन टैरंट पर आतंकवाद के आरोप के अलावा, 51 लोगों के कत्ल और 40 लोगों की हत्या की कोशिशों के आरोप लगाए गए हैं।

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में नमाज़ियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पर पहली बार आधिकारिक तौर पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि ब्रेंटन टैरंट पर आतंकवाद के आरोप के अलावा, 51 लोगों के कत्ल और 40 लोगों की हत्या की कोशिशों के आरोप लगाए गए हैं। उसने 15 मार्च को शुक्रवार के दिन मस्जिदों पर ये हमला किऐ थे। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आरोपपत्र में कहा जाएगा कि क्राइस्टचर्च में आतंकवादी कृत्य किया गया है। 

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने मस्जिदों पर हमले को सुनियोजित ‘आतंकवादी हमला’ बताया था। पुलिस ने बताया कि आतंकवाद का आरोप लगाने का फैसला अभियोजकों और सरकार के कानूनी विशेषज्ञों से सलाह-मशविरे के बाद किया गया है।

इसे भी पढ़ें: तुर्की के व्यक्ति की मौत के बाद क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में मरनेवालों की संख्या 51 हुई

उल्लेखनीय है कि 28 साल का टैरंट ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। उसे उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया है और यह पता लगाने के लिए उसकी जांचें चल रही हैं कि वह मुकदमे का सामना करने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ है या नहीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़