अफगानिस्तान में शादी समारोह पर मोर्टार से गोले दागे गए, सात लोगों की मौत

afghanistan

अफगानिस्तान में शादी समारोह पर मोर्टार से गोले दागने से सात लोगों की मौत हो गई।तालिबान और सरकारी सुरक्षा बल हमलों के लिये एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में हमलावरों की पहचान मुश्किल से हो पाती है। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से आम नागरिकों की रक्षा के लिये अधिकएहतियात बरतने की अपील की है।

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में एक विवाह समारोह पर मोर्टार से गोले दागे जाने से उनकी चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। कापीसा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता शहयाक शोरेश ने रविवार को कहा कि तालिबान चरमपंथियों ने तागब जिले में एक सरकारी सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे, जिनकी चपेट में एक मकान भी आ गया।

इसे भी पढ़ें: क्या अमेरिका आने-जाने वालों के लिए टीका पासपोर्ट होगा अनिवार्य? बाइडेन सरकार ने दिया जवाब

उन्होंने कहा कि हमला बीती रात हुआ। हालांकि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट कर पुलिस पर आम लोगों के मकान को निशाना बनाकर मोर्टार से कई गोले दागने का आरोप लगाया। तालिबान और सरकारी सुरक्षा बल हमलों के लिये एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में हमलावरों की पहचान मुश्किल से हो पाती है। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से आम नागरिकों की रक्षा के लिये अधिकएहतियात बरतने की अपील की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़