सिर से पैर तक पहनें बुर्का, घर पर ही रहे तो बेहतर- तालिबान ने दिखाए अपने रंग, महिलाओं के लिए जारी किया फरमान
तालिबान के फरमान में पुरुषों के लिए भी आदेश सुनाए गए है। जिसमें सिर पर टोपी, दाढ़ी और टखने से ऊपर पेंट पहनना अनिवार्य होगा। वहीं महिलाओं के इस नए फरमान को लेकर कहा गया है कि महिलाओं को एक चदोरी यानि सिर से पैर तक बुर्का पहनना होगा क्योंकि यह पारंपरिक और सम्मानजनक है।
अफगानिस्तान में सत्ता संभालने के बाद तालिबान ने अपना धीरे-धीरे रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि अफगानिस्तान के सर्वोच्च नेता और तालिबान प्रमुख अखुंजादा ने आज शनिवार को देश के महिलाओं के लिए एक फरमान जारी कर दिया है। फरमान के मुताबिक अब महिलाएं सार्वजनिक तौर पर बुर्का पहनेगी। समाचार एजेंसी एनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कट्टर इस्लामी तालिबानी शासन की ओर से यह आदेश महिलाओं के जीवन पर लगाए गए सबसे कठोर नियंत्रणों में से एक है।
Afghanistan: Taliban in fresh decree order women to wear all-covering burqa
— ANI Digital (@ani_digital) May 7, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/7ZWqnp1zov#Afghanistan #Taliban pic.twitter.com/Z1O1XH9bNl
पिछले साल अगस्त माह में तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी को हटाकर सत्ता की कुर्सी पर बैठने के बाद तालिबान ने दुनिया के सामने अपनी छवि बदलने का दिखावा किया था। तालिबान ने कहा था कि वह अब पहले जैसा तालिबान नहीं है और जनता के हिता में काम करेंगे। साथ ही कहा था कि लोगों को जिंदगी अपने तरीके से जीने की पूरी आजादी दी जाएगी। लेकिन समय के साथ-साथ तालिबान ने अपना असली रंग दिखा दिया और आज महिलाओं के लिए कठोर फरमान जारी कर दिया।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में भूकंप से 80 मकान ढहे, 200 से अधिक परिवार हुआ बेघर
तालिबान के फरमान में पुरुषों के लिए भी आदेश सुनाए गए है। जिसमें सिर पर टोपी, दाढ़ी और टखने से ऊपर पेंट पहनना अनिवार्य होगा। वहीं महिलाओं के इस नए फरमान को लेकर कहा गया है कि महिलाओं को एक चदोरी यानि सिर से पैर तक बुर्का पहनना होगा क्योंकि यह पारंपरिक और सम्मानजनक है। फरमान में आगे यह भी कहा गया है कि जो महिलाएं बूढ़ी और युवा नहीं है उन्हें शरिया निर्देशों के अनुसार आंखों को छोड़कर, अपना पूरा चेहरा ढकना होगा ताकि पुरुषों से मिलने पर उत्तेजना से बचा जा सके। साथ ही महिलाओं को कहा गया है कि अगर कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हो तो बेहतर है कि वह घर के अंदर ही रहे।
अन्य न्यूज़