ईस्टर हमले के बाद एक आत्मघाती हमलावर की पत्नी ने अपने बच्चे को दिया जन्म

after-the-easter-attack-the-wife-of-a-suicide-bomber-gave-birth-to-her-child

ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। कानून में स्नातक 22 वर्षीय अलाउद्दीन अहमद मुथ नौ आत्मघाती हमलावरों में एक था।

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर आत्मघाती हमला करने वालों में से एक की पत्नी ने घातक हमले के दो सप्ताह बाद अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। कोलंबो मजिस्ट्रेट अदालत को यह जानकारी दी गई। ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। कानून में स्नातक 22 वर्षीय अलाउद्दीन अहमद मुथ नौ आत्मघाती हमलावरों में एक था।

इसे भी पढ़ें: उत्तर पश्चिमी श्रीलंका में दंगों में एक व्यक्ति की मौत, कर्फ्यू लागू

मंगलवार को सुनवाई के दौरान मुथ के 59 वर्षीय पिता अहमद लेबे अलाउद्दीन ने चीफ मजिस्ट्रेट जयरत्ने को बताया कि हमलावर उसका चौथा बच्चा था। वह आगे की पढ़ाई के लिए ‘कोलंबो लॉ कॉलेज’ में दाखिला लेने वाला था। उन्होंने न्यायाधीश को बताया कि मुथ की 14 महीने पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी ने पांच मई को अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को उन्होंने आखिरी बार 14 अप्रैल को देखा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़